Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा

Governor Gurmeet Singh said: Universities should become centers of innovation and nation building.

राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले: विश्वविद्यालय बनें नवाचार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले: विश्वविद्यालय बनें नवाचार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र

देहरादून/उत्तराखंड _

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि 21वीं सदी में विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रह सकती। आज ऐसे युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता है जो एआई सक्षम, कौशलयुक्त, उद्योगोन्मुख, नवाचारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित हों।

लोक भवन में उत्तराखंड के स्ववित्तपोषित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने शिक्षा को रोजगार, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 के सशक्त सहभागी के रूप में तैयार करना समय की मांग है।

राज्यपाल ने कहा कि सशक्त शोध, पेटेंट संस्कृति, बौद्धिक संपदा, साइबर सुरक्षा, क्वांटम तकनीक और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्टता ही भविष्य की पहचान बनेगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों से अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों, नवाचारों और उपलब्धियों को साझा करते हुए राष्ट्र, समाज और मानवता के हित में दीर्घकालिक एवं प्रभावी अनुसंधान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड उच्च शिक्षा, नवाचार और ज्ञान आधारित विकास के क्षेत्र में देश के लिए एक प्रेरक मॉडल बन सकता है।

 

– The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button