Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिराष्ट्रीयसम्मान

CM Dhami honored the women who did excellent work in the Matrishakti Samvad and Samman program.

मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित

देहरादून।

मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव सुने और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

कार्यक्रम में माताओं-बहनों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभ और अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने योजनाओं के माध्यम से अपने जीवन में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जिस आत्मीयता एवं विश्वास के साथ आभार व्यक्त किया गया, वह उनके लिए भावुक करने वाला क्षण रहा। उन्होंने कार्यक्रम में मातृशक्ति से मिले स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधायक महंत दिलीप रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं त्रिकोण सोसाइटी की निदेशक नेहा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सम्मानितजन उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button