CM Dhami listened to public problems, gave instructions to officials for timely solution.
सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश.

The aman times
उत्तराखंड ब्यूरो _
सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
देहरादून/उत्तराखंड _
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान जिला अथवा विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की शिकायतें सुनने और नियमानुसार जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपने कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जन शिकायतों के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन-1905, जनसुनवाई और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित व्यक्ति को वास्तविक राहत मिले।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के साथ स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
ताइक्वांडो पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले सीएम
जनसुनवाई के दौरान ‘9वीं हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026’ में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक पटाया, चोनबुरी, थाईलैंड में आयोजित हुई थी।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के मन्नू सोनकर, शिवानी दाबसा, मोहम्मद जकी और मुकुल ने स्वर्ण, जबकि मेघा शर्मा और धनंजय धारीवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल, डीएम देहरादून डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।



