Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशराजनीति

Special campaign to add the names of eligible voters left in the voter list, preparation on the instructions of the Election Commission.

उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर लगेंगे कैंप.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान, 8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर लगेंगे कैंप

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) विशेष कैंप आयोजित करेंगे। इन कैंपों में प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा और पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी।

इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर चिन्हित पात्र लोगों को फॉर्म-6 उपलब्ध कराएंगे और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया में सहायता करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे और ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम पुरानी सूची में थे लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं।

चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाएगी। पात्र पाए जाने वाले लोगों का फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या उस आधार पर मतदाता बनने के पात्र युवाओं के भी फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। बीएलओ द्वारा तैयार सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा किया जाएगा।

अभियान के अंतिम चरण में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने का अवसर मिल सके।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button