Blogएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशराजनीतिसम्मान

CM Dhami launched the new form of Uttarakhand Police..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड पुलिस के नए स्वरूप का शुभारंभ..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड पुलिस के नए स्वरूप का शुभारंभ, नवीन ध्वज और सेरेमोनियल वर्दी का किया अनावरण

 

देहरादून/उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास पर उत्तराखंड पुलिस के नए स्वरूप का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट एवं सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। साथ ही ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुईं श्रीमती शाहजहां जावेद खान एवं श्री जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की नई पहचान केवल प्रतीकों और वर्दी में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को नई ऊर्जा एवं पहचान देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस का नवीन ध्येय वाक्य **‘कर्म सत्यं शौर्यम्’** कर्तव्य, सत्यनिष्ठा और साहस जैसे उन मूल्यों का प्रतीक है, जो एक आदर्श पुलिस व्यवस्था की आधारशिला हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित कर अधिक दक्ष, सक्षम एवं जवाबदेह बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि पुलिस व्यवस्था आधुनिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करते हुए जनता के विश्वास और सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाए।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button