Blogउत्तराखंडराजनीतिसम्मान

Governor Dr. Dhal Singh Bisen wished Diwali to the officers and employees of Lok Bhawan.

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोक भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोक भवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शुक्रवार को लोक भवन में अधिकारियों एवं कार्मिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी कार्मिकों को उपहार एवं मिठाई भेंट की और उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है। दीपावली से पूर्व धनतेरस का भी विशेष महत्व है। भारतीय परंपरा में पहला सुख निरोगी काया को माना गया है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की। साथ ही मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में धन, वैभव और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों का संदेश केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज और राष्ट्र के लिए भी प्रासंगिक है। सभी भारतवासी एक परिवार के सदस्य हैं। हमें जाति, वर्ग और अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना बनाए रखनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि परस्पर प्रेम और एकता ही भारतीय संस्कृति की विशेषता है, जिसे हमारी परंपरा में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के रूप में व्यक्त किया गया है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button