Blogआंदोलनउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

CM Dhami paid tribute to the martyrs on the State Foundation Day, Uttarakhand is moving towards new heights of development.

राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड.

The Aman Times | देहरादून

 

राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड

 

देहरादून।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राज्य निर्माण के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26वें वर्ष में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button