Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशराजनीति

Uttarakhand and Odisha will work together on landslide management, MoU will be signed soon.

उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे भूस्खलन प्रबंधन पर काम, जल्द होगा एमओयू.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे भूस्खलन प्रबंधन पर काम, जल्द होगा एमओयू

 

देहरादून/उत्तराखंड _

उत्तराखण्ड और ओडिशा भूस्खलन न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग और तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करेंगे।

इस संबंध में जल्द ही उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (OSDMA) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन तथा ओएसडीएमए के सलाहकार एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. कमल लोचन मिश्रा के बीच सहमति बनी।

डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में ओडिशा के विशेषज्ञ अधिकारियों के दल ने यूएसडीएमए का भ्रमण कर उत्तराखण्ड में भूस्खलन जोखिम आकलन, निगरानी, पूर्व चेतावनी प्रणाली और आधुनिक तकनीकों के उपयोग की जानकारी ली।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि हालिया चक्रवात अर्नब के बाद आई बाढ़ से ओडिशा के कई जिलों में नुकसान हुआ है और वहां भूस्खलन की नई चुनौती सामने आई है। ऐसे में उत्तराखण्ड का अनुभव ओडिशा के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

 

सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच तकनीकी ज्ञान और अनुभव साझा करने से आपदा प्रबंधन की क्षमता मजबूत होगी। प्रस्तावित एमओयू के तहत भूस्खलन न्यूनीकरण, वैज्ञानिक अध्ययन, जोखिम मानचित्रण और आधुनिक तकनीकी समाधानों पर मिलकर काम किया जाएगा।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button