Blogउत्तराखंडराजनीति

Former MLA Kailash Ghatodi, Chairman of Uttarakhand Forest Development Corporation, died, wave of mourning in the state!!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट खाली करने के बाद आए थे चर्चा में।

 

The aman times

उत्तराखंड ब्यूरो_

चंपावत के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया।

उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। कैलाश गहतोड़ी ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली।

चर्चा में आने का कारण_

गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था।

विधायकी छोड़ने पर मिला था कैबिनेट का दर्जा_

विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था।

विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी।

आज उनके निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ तमाम पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button