Blogअपराधउत्तराखंडएक्शन

Doon Police takes major action against the criminal.

ढोल-नगाड़ों के साथ अपराधी की निकाली बारात, दून पुलिस ने 6 माह के लिए किया जिलाबदर.

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

ढोल-नगाड़ों के साथ अपराधी की निकाली बारात, दून पुलिस ने 6 माह के लिए किया जिलाबदर

देहरादून | 17 जनवरी 2026

जनपद देहरादून में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दून पुलिस ने एक आदतन अपराधी के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की है। ढोल-नगाड़ों के साथ अपराधी की बारात निकालकर पुलिस ने सख्त संदेश दिया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदतन एवं अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा 16 जनवरी 2026 को अभियुक्त दिव्यकांत लखेड़ा के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।

जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा अभियुक्त को गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत जनहित में 06 माह के लिए जिलाबदर किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को जनपद की सीमा आशारोड़ी से बाहर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में छोड़ा।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि वह निर्धारित 06 माह की अवधि के दौरान देहरादून जनपद की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सहारनपुर पुलिस को भी अभियुक्त के जिलाबदर किए जाने की सूचना दे दी गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और अपराधियों में डर का माहौल बना है।

अभियुक्त का विवरण:

दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्वर्गीय श्री राम बिहारी लखेड़ा

निवासी – ऋषि विहार, माजरी माफी

थाना – नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

    विज्ञापन
The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button