Blogअपराधउत्तराखंडएक्शनक्राइम

Big theft in Koti Bhaniyawala revealed, 2 vicious thieves of Sapera Basti arrested.

कोटि भानियावाला में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, सपेरा बस्ती के 2 शातिर चोर गिरफ्तार।

The Aman Times

डोईवाला/देहरादून ब्यूरो

डोईवाला नकबजनी का खुलासा: दून पुलिस ने 09 लाख की ज्वैलरी सहित दो शातिर चोर किए गिरफ्तार

डोईवाला | 21 जनवरी 2026

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की बड़ी घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 09 लाख रुपये कीमत की शत-प्रतिशत चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी श्री पवन चन्द पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी कोटि मोलधार अठूरवाला, कोतवाली डोईवाला ने थाना डोईवाला में तहरीर दी थी कि वे दिनांक 10 जनवरी से 13 जनवरी 2026 के बीच अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले व दरवाजे तोड़कर नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ली।

तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0 16/2026 धारा 305ए/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

oplus_0

पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 20 जनवरी 2026 को एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों जचिन्द्र नाथ और गुड्डू नाथ को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गई पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली गई।

कबाड़ी बनकर करते थे रेकी

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे कबाड़ी का काम करते हैं और कबाड़ बीनने के बहाने बंद घरों की रेकी करते थे। मौका पाकर उन्होंने उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त ज्वैलरी को बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

जचिन्द्र नाथ पुत्र कव्वा नाथ, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून (उम्र 20 वर्ष)

गुड्डू नाथ पुत्र राजेन्द्र नाथ उर्फ तारा नाथ, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून (उम्र 25 वर्ष)

बरामदगी

चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत लगभग 09 लाख रुपये)

पुलिस टीम

उप निरीक्षक नवीन डंगवाल (चौकी प्रभारी जौलीग्रांट)

हेड कांस्टेबल शहबान अली

कांस्टेबल सचिन राणा

कांस्टेबल सचिन सैनी

कांस्टेबल कुलदीप कुमार

दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button