Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Chief Minister Dhami flagged off ‘Child Vivah Mukti Rath’ for prevention of child marriage.

बाल विवाह रोकथाम के लिए ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मुख्यमंत्री धामी ने किया रवाना

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

बाल विवाह रोकथाम के लिए ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मुख्यमंत्री धामी ने किया रवाना

देहरादून से खबर हैं _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ देहरादून सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बाल विवाह मुक्ति रथ एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जो दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुँच बनाकर समयबद्ध, सघन एवं प्रभावी संदेश आमजन तक पहुँचाएगा।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गाँवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सामुदायिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर, आईईसी सामग्री का वितरण तथा जनसंवाद जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

मुख्यमंत्री ने समर्पण सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, विशेषकर बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए।

इस मौके पर उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विपिन पंवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button