
*देहरादून पुलिस ने तिब्बती मार्किट के पास युवक को गोली मारने वाले 2 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार*
देहरादून से बड़ी खबर हैं _
देहरादून में बुधवार सुबह तिब्बती मार्किट के पास अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी की गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्तो को दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आज गुरुवार तड़के सुबह हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि कल बुधवार को तिब्बती मार्किट के पास अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी अर्जुन शर्मा पर एक स्कूटी सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी, जिसमे उनकी मौत हो गयी थी। पुलिस द्वारा घटना के बाद से ही दोनों अभियुक्तो को ढूंढने को शहर से लेकर सम्पूर्ण देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था व शहर के सभी अलग-अलग क्षेत्रो में नाकेबंदी कर दी गयी थी।

जिस क्रम में आज गुरुवार तड़के सुबह दून पुलिस द्वारा नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशो को लोकेट किया गया तो पुलिस द्वारा उनका पीछा करने के दौरान अभियुक्तो द्वारा लाडपुर के जंगल में पुलिस पर फायरिंग की गई, जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस द्वाराकॉरपोरेशन अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दूसरे बदमाश को लालतप्पड पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर न रुकने के बजाय पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिनी पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुठभेड़ की सूचना के बाद कप्तान अजय सिंह द्वारा कोरोनेशन पहुँच अभियुक्त का हाल चाल जाना गया व अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी की गई है। पुलिस द्वारा दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तो द्वारा तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है।



