Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रम

Demand to establish additional sessions court in Doiwala, advocates meet district judge.

डोईवाला में अतिरिक्त सत्र न्यायालय स्थापित करने की मांग, जिला जज से मिले अधिवक्ता.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

डोईवाला में अतिरिक्त सत्र न्यायालय स्थापित करने की मांग, जिला जज से मिले अधिवक्ता।।

डोईवाला से खबर हैं _

जिला जज देहरादून ने शनिवार को सिविल जज डोईवाला न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला जज से मुलाकात कर डोईवाला तहसील में न्यायिक कार्यों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि वर्ष 2018 में यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की स्थापना हुई थी, लेकिन अतिरिक्त न्यायिक कार्यों के लिए आज भी नागरिकों और अधिवक्ताओं को देहरादून व ऋषिकेश जाना पड़ता है।

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर डोईवाला में अतिरिक्त सत्र न्यायालय और सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय स्थापित करने की मांग की। साथ ही डोईवाला में नोटरी के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति करने का भी आग्रह किया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सचिव मनोहर सिंह सैनी, उपाध्यक्ष रण बहादुर नेपाली, अतर सिंह, अशरफ अली, साकिर हुसैन, अतुल कुमार, महेश कुमार, भव्य चमोला, मनीष दीवान, महताब आलम, मोनिका पटेल, वी. तरन्नुम, सलीम, मोइन अहमद सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button