
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
हरिद्वार: Amit Shah ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई न्याय संहिता पर आधारित राज्य स्तरीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहे। गृह मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर न्याय संहिता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान गृह मंत्री ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए युवाओं, माताओं और बहनों से अपील की कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई न्याय संहिता के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों और अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से लगाई गई है। प्रदर्शनी में न्याय संहिता की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य और इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है।

प्रदर्शनी में समयबद्ध जांच और चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR और ई-FIR की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक सजा वाले अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सख्त प्रावधान जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
बताया गया कि Uttarakhand में Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य देश में अग्रणी रहा है।

यह राज्य स्तरीय प्रदर्शनी Haridwar के बैरागी कैंप में 11 मार्च तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जहां लोग न्याय संहिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।



