Half yearly inspection of Doiwala police station, Superintendent of Police gave necessary instructions.
डोईवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

The Aman Times
डोईवाला/देहरादून_
डोईवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-प्रथम (ऋषिकेश) जया बलोनी ने गुरुवार को कोतवाली डोईवाला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाने में रखे माल की स्थिति, शस्त्रों का रखरखाव, थाना अभिलेखों की व्यवस्था, थाना भवन, कार्यालय, मैस व आवासीय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।

इसके साथ ही थाना परिसर में खड़े लावारिस और माल मुकदमाती वाहनों की स्थिति तथा CCTNS से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान NCRP, सीएम हेल्पलाइन, 1930 और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना व चौकी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी ली तथा ड्यूटी और पुलिस कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं, एनबीडब्ल्यू और विभिन्न शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा लंबित माल और वाहनों का विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एमवी एक्ट, पुलिस अधिनियम सहित चालानी कार्रवाई बढ़ाने और ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ अच्छा व्यवहार रखने पर भी जोर दिया गया।




