
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज, 85% से अधिक मैपिंग पूरी!!
देहरादून: से बड़ी खबर हैं _
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में प्री-SIR फेज के तहत 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। अप्रैल माह से डोर-टू-डोर अभियान को और तेज किया जाएगा, जिसमें कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष फोकस रहेगा।

डॉ जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध और सटीक बनाया जा सके।
मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा “बुक ए कॉल विद बीएलओ” फीचर भी शुरू किया गया है। इसके तहत मतदाता वेबसाइट (voters.eci.gov.in) या ECI-NET मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुकिंग के दो दिन के भीतर बीएलओ स्वयं मतदाता से संपर्क करेगा।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपील की। वर्तमान में प्रदेश के 11,733 पोलिंग बूथों के मुकाबले 19,116 बीएलए की ही नियुक्ति हो पाई है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 9,276, कांग्रेस ने 9,506, CPI(M) ने 217 और BSP ने 117 बीएलए नियुक्त किए हैं।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।



