Blogउत्तराखंडजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीतिसम्मान

Chief Minister Dhami honored litterateurs, Dr. Jiten Thakur decorated with “Sahitya Bhushan”..

मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, “साहित्य भूषण” से डॉ. जितेन ठाकुर अलंकृत.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, “साहित्य भूषण” से डॉ. जितेन ठाकुर अलंकृत

देहरादून सीएम हाउस/मुख्य सेवक सदन से खबर हैं _

पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया।

इसके साथ ही डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, केसर सिंह राय एवं अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखण्ड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से नवाजा गया।

विभिन्न श्रेणियों में भी सम्मान

 

कार्यक्रम में अन्य कई साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया—

 

साहित्य नारी वंदन सम्मान: प्रो. दिवा भट्ट

 

बाल साहित्य: प्रो. दिनेश चमोला

 

मौलिक रचना पुरस्कार: डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान, शीशपाल गुसाई

 

कुमाऊंनी-गढ़वाली साहित्य: तारा पाठक, हेमंत सिंह बिष्ट, गजेंद्र नौटियाल

 

 

साथ ही “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

️ मुख्यमंत्री का संबोधन

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें प्रदेश के महान साहित्यकारों को सम्मानित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेन ठाकुर न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में दो “साहित्य ग्राम” भी स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखण्ड को साहित्यिक पर्यटन का केंद्र बनाया जा सके।

साहित्यिक विरासत पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि सदियों से ज्ञान और सृजन की भूमि रही है। सुमित्रानंदन पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, मोहन उप्रेती और शैलेश मटियानी जैसे महान साहित्यकारों ने इस धरा को गौरवान्वित किया है।

 

केंद्र व राज्य की पहल

 

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक धरोहर के पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड की साहित्यिक विरासत को संकलित एवं संरक्षित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, विधायक सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, लेखक, पत्रकार और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

 

✍️ The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button