Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रममनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in Shrimad Bhagwat Katha in Nagan village.

नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तरकाशी/बड़कोट:

तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने भगवान की कथा का श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

यह आयोजन भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

“मोदी नेतृत्व में सनातन का स्वर्णिम युग” – मुख्यमंत्री

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, जो देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है।

कथा श्रवण से जागृत होता है विवेक

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य की बुद्धि और विवेक को जागृत करता है तथा पितरों को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यहां चारधाम विराजमान हैं, जो इसे विशेष आध्यात्मिक महत्व प्रदान करते हैं।

विकास कार्यों पर भी रखी बात

 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद सरकार बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य कर रही है। विकास को निरंतर प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

नगाण गांव को मिला बारात घर का आश्वासन

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान की मांग पर नगाण गांव में बारात घर बनाने का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में रहे कई गणमान्य उपस्थित

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

The Aman Times | उत्तराखंड की हर खबर सबसे पहले

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button