Big public hearing of Scheduled Caste Commission in Dehradun, complainants reached from many districts.
देहरादून में अनुसूचित जाति आयोग की बड़ी जनसुनवाई, कई जिलों से पहुंचे शिकायतकर्ता.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
देहरादून: अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामलों की सुनवाई, 27 का मौके पर निस्तारण
देहरादून से खबर हैं _
देहरादून के धर्मपुर डांडा स्थित उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 47 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 27 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में वृहद जनसुनवाई शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों की शिकायतों का निस्तारण होने के साथ-साथ उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सके।
जनसुनवाई में देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। इनमें पेयजल कनेक्शन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, भूमि पैमाइश, छात्रवृत्ति भुगतान, कृषि भूमि दाखिला, आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा, पदोन्नति, सेवा बहाली, जातिगत भेदभाव और मृतक आश्रित प्रमाणपत्र से जुड़े मामले प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में आयोग के सदस्य विशाल मुखिया, भागीरथी कुंजवाल, सुनीता देवी, सचिव कविता टम्टा, विधि सलाहकार राजू मेहर तथा तीरपन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



