Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Chief Minister Dhami listened to public problems, gave instructions to officials for quick solution.

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ही गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को भी शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर सफल चारधाम एवं केदारनाथ यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

वहीं विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बुग्याल क्षेत्रों से जुड़े विषयों में स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित विकास है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button