BJP is laying a strong foundation of employment in villages through VB Ji Ram Ji Yojana: Deepti Rawat
वीबी जी राम जी योजना से गांवों में रोजगार की मजबूत नींव रख रही है भाजपा: दीप्ति रावत
The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
वीबी जी राम जी योजना से गांवों में रोजगार की मजबूत नींव रख रही है भाजपा: दीप्ति रावत
रानीपोखरी मंडल में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, मनरेगा से आगे बढ़कर 125 दिन के रोजगार पर जोर
रानी पोखरी/डोईवाला से खबर हैं।
रानीपोखरी मंडल के अंतर्गत विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी योजना) के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने संयुक्त रूप से महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं की राजनीति नहीं करती, बल्कि धरातल पर दिखने वाले कार्यों में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि वीबी जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना गांव, गरीब और किसान को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।

जिला सहप्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि अब सरकार की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि उनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोगों को बैंक ऋण, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता से जोड़ा जा रहा है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मंडल स्तर पर संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से वीबी जी राम जी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को रोजगार और आजीविका का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल, सहसंयोजक अरुण शर्मा, लक्ष्मी गुरुंग, प्रताप सिंह राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, डोईवाला मंडलाध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडलाध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडलाध्यक्ष सौरव नोड़ियाल सहित शिवम टुटेजा, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, सौरव पाल, चंद्र मोहन पोखरियाल, संगीता बहुगुणा, नरेश रावत, नितिन बर्थवाल, सतीश सेमवाल, नरेंद्र रावत, मनोज ध्यानी, सुमन, सुरेंद्र, आयुष मल्ल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




