Blogयूथराजनीतिस्पोर्ट्स

Chief Minister Pushkar Singh Dhami congratulated Uttarakhand cricket team for reaching Ranji Trophy semi-finals.

उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

 

देहरादून से खबर हैं _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता से प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस उपलब्धि में उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए बधाई दी।

श्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राज्य सरकार खेलों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है और खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड की टीम सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button