Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशराजनीति

Preparations for SIR campaign intensified in Uttarakhand, feedback taken from BLO.

उत्तराखण्ड में एसआईआर अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ से लिया गया फीडबैक।

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

उत्तराखण्ड में एसआईआर अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ से लिया गया फीडबैक

देहरादून।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में देहरादून जनपद के फील्ड अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ से संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की स्थिति पर फीडबैक लिया गया।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में देश के 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित किया जा रहा है। निकट भविष्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड में भी यह अभियान चलाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में राज्य में चरणबद्ध तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की मैपिंग के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे संपर्क एवं अन्य गतिविधियों की नियमित समीक्षा अत्यंत आवश्यक है। बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, एईआरओ एवं ईआरओ के बीच बेहतर समन्वय से ही यह कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए बीएलओ एवं सुपरवाइजरों ने मैपिंग प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को साझा किया, जिस पर डॉ. जोगदंडे ने संबंधित ईआरओ को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ के लिए तैयार किए जाने वाले प्रशिक्षण सामग्री को और अधिक सरल तथा वीडियो फॉर्मेट में उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने बीएलओ से अपील की कि वे सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने से संबंधित जानकारी साझा करें, जिससे अधिक से अधिक नागरिक अभियान से जुड़ सकें।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास, ईआरओ श्री गौरव चटवाल एवं स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, एईआरओ देहरादून श्री सुरेन्द्र सिंह, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button