
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो_
गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना के बाद चुनाव तैयारियों की समीक्षा में जुटे मुख्य निर्वाचन आयुक्त।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे। झाला हेलीपैड पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव आयोग सभी बीएलओ को सैल्यूट करता है, जो मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए मतदाताओं को जोड़ने में समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

गंगोत्री धाम पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने धर्मपत्नी के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने गंगोत्री पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर साधु-संतों और संन्यासी मतदाताओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि केवल साधु-संत मतदाताओं वाला यह पोलिंग बूथ भारतीय लोकतंत्र की विविधता और ताकत की अनूठी मिसाल है।

रविवार को देहरादून में एसआईआर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।



