Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Countdown of Niti Extreme Ultra Run 2026 begins, CM Dhami shows green flag.

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का काउंटडाउन शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

‍♂️⛰️ नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 का काउंटडाउन शुरू

सीएम हाउस/ देहरादून _

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया और आगामी 31 मई को होने वाले आयोजन के शुभंकर “क्यालु – हिम तेंदुआ” का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जगाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है।

सीएम धामी ने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्र में आयोजित होने वाली यह अल्ट्रा रन इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास की असली परीक्षा होगी। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सीमांत गांव देश के पहले गांव हैं” वाले विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

31 मई को आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद नरेंद्र भंडारी सहित अनेक प्रतिभागी मौजूद रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button