Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

Igas festival celebrated in traditional style at Chief Minister’s residence, CM Dhami played Bhailo..

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक अंदाज में मना इगास पर्व, सीएम धामी ने खेला भैलो..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक अंदाज में मना इगास पर्व, सीएम धामी ने खेला भैलो

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रूप से भैलो खेलकर उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का निर्वहन किया।

कार्यक्रम में लोकगीतों, पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा और लोकधुनों के बीच पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, आस्था, परंपरा और सामूहिक उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों, मिट्टी और पूर्वजों की गौरवशाली विरासत से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नई पीढ़ी को इगास, हरेला, फूलदेई, घी संक्रांति और उत्तरायणी जैसे पारंपरिक लोकपर्वों के महत्व से परिचित कराना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकगीत, लोकनृत्य, बोली-भाषा, पारंपरिक खानपान और रीति-रिवाज हमारी विशिष्ट पहचान हैं। राज्य सरकार लोककलाओं, लोकभाषाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे देश-विदेश में कहीं भी रहें, अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखें तथा आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ें।

 

The Aman Times | देहरादून

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button