Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीतिराष्ट्रीयसम्मान

Deependra Chaudhary took oath as Commissioner of Uttarakhand Right to Service Commission.

दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली

 

देहरादून।

 

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में श्री दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव ने श्री चौधरी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशासन में जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

शपथ ग्रहण के बाद श्री दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button