Blogउत्तराखंडएक्शनराष्ट्रीय

Peepal Koti Tunnel accident, CM Dhami took information about the rescue operation.

पीपल कोटी टनल हादसा, सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

चमोली टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित रेस्क्यू, बाकी को निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान जारी

पीपल कोटी/चमोली/ देहरादून_

मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून पहुंचे और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टनल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनका मनोबल बढ़ाया।

22 लोगों के फंसे होने की सूचना, 16 सुरक्षित बाहर

 

ताजा जानकारी के अनुसार टनल में कुल 22 लोगों के फंसे होने की सूचना थी, जिनमें से 16 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार से फोन पर बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएमओ से भी बातचीत कर घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गंभीर घायलों को आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर नहीं आ जाते, राहत एवं बचाव अभियान पूरी ताकत और समन्वय के साथ जारी रहेगा।

घटनास्थल पर डीएम की मौजूदगी

 

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना एवं अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें संयुक्त रूप से बचाव कार्य में जुटी हैं। घटनास्थल पर आवश्यक मशीनरी, संसाधन और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव विनोद कुमार सुमन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

The Aman Times | चमोली

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button