Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

Uttarakhand MTB Challenge started, CM Dhami inaugurated it virtually..

उत्तराखण्ड MTB चैलेंज-2026 का आगाज, 10 जनपदों से होकर 658 किमी का सफर तय करेंगे साइकिलिस्ट.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

उत्तराखण्ड MTB चैलेंज-2026 का आगाज, 10 जनपदों से होकर 658 किमी का सफर तय करेंगे साइकिलिस्ट**

 

नैनीताल/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुक्तेश्वर स्थित सुकमा रिजॉर्ट में आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे देशभर के साइकिलिस्टों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तराखण्ड के 10 जनपदों से होकर 658 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। आयोजन से प्रदेश के साहसिक पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 80 साइकिलिस्टों का स्वागत किया गया।

इस दौरान स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने राजुला-मालूशाही लोकगाथा और छपेली लोकनृत्य सहित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की झलक पेश की।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button