Database of hotspot areas will be created to prevent human-wildlife conflict, monitoring will increase..
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, बढ़ेगी निगरानी..

**The Aman Times | देहरादून**
### मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बनेगा हॉटस्पॉट क्षेत्रों का डेटाबेस, बढ़ेगी निगरानी
**देहरादून/उत्तराखंड _
जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन विभाग को पिछले 10 वर्षों की घटनाओं का क्षेत्रवार डेटाबेस तैयार कर संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं।

हाथी, गुलदार, बाघ, भालू और सांपों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। साथ ही क्यूआरटी टीमों को मजबूत करने के साथ सोलर लाइट, निगरानी कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे। जंगल से सटे गांवों में झाड़ियों की कटाई और किसानों को वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वन्यजीवों से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर **1926** का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

**2017 से अब तक 35 लोगों की मौत**
बैठक में वन विभाग के एसीएफ अभिषेक मैठाणी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष के चलते 35 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें गुलदार के हमले से 11, हाथी से 10, सांप के काटने से 13 और भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्ययोजना लागू करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।



