
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं में आएगी तेजी, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
**जमरानी बांध का कॉफर डैम मार्च 2027 तक होगा पूरा, दोनों परियोजनाओं की नियमित होगी निगरानी**
देहरादून/उत्तराखंड
उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए शासन ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में दोनों परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा।

मुख्य सचिव ने जमरानी बांध के कॉफर डैम का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना में आधारभूत ढांचे का 90 प्रतिशत और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का 84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बांध निर्माण जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
वहीं सौंग बांध परियोजना के कार्यों को मार्च तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस परियोजना में 130.60 मीटर ऊंचा बांध, 150 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और करीब 88 किलोमीटर लंबी फीडर मेन का निर्माण शामिल है। मुख्य बांध का निर्माण नवंबर 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
मुख्य सचिव ने दोनों परियोजनाओं के जलाशयों और आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्दे
श भी दिए।



