Blogएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Dhami reviewed Ganga Corridor projects, work will be visible on ground in a month..

धामी ने की गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा, एक माह में धरातल पर दिखेंगे काम..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

धामी ने की गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा, एक माह में धरातल पर दिखेंगे काम

 

देहरादून/उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवर फ्रंट कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और आगामी एक माह के भीतर कुछ कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में स्थानीय संस्कृति, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक विशेषताओं का ध्यान रखा जाए।

बैठक में बताया गया कि तीनों कॉरिडोर के तहत कुल 8,279 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें 1,109 करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वयन के चरण में हैं। इन परियोजनाओं से 21 से 27 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 45 से 53 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

 

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदीप बत्रा सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button