Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीतिराष्ट्रीय

CM Dhami’s four big announcements on Disaster Management Day, relief to those affected in fire incidents.

आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, आगजनी पीड़ितों को मिलेगी राहत.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

आपदा प्रबंधन दिवस पर सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, आगजनी पीड़ितों को मिलेगी राहत

देहरादून/उत्तराखंड

उत्तराखंड में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

इनमें आवासीय भवनों में आग लगने की घटनाओं को आपदा की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय सबसे अहम है। इससे अग्निकांड प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के मानकों के अनुसार राहत राशि मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाओं में भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कर्मियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देना शामिल है। इसके अलावा अधिक छात्र संख्या वाले शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित एवं पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) पुस्तिका और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 का विमोचन भी किया।

 

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिए जनभागीदारी, जागरूकता और त्वरित राहत-बचाव व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने पर भी जोर दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित कैबिनेट मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button