Minister of State for Status Dr. Devendra Bhasin reached SDM PG College Doiwala, Koshal discussed on the subjects related to related subjects.
दर्जा राज्यमंत्री डॉ देवेंद्र भसीन पहुंचे SDM पीजी कॉलेज डोईवाला, कोशल संबंधित विषयों के विचार पर विमर्श किया।

The Aman times
डोईवाला से अमन अग्रवाल की रिपोर्ट_
उत्तराखण्ड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री_ उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन शुक्रवार को शहीद दुर्गमल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोइवाला में पहुँचे।
जहां महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी पी भट्ट ने पुष्प गुच्छ से डॉ भसीन का स्वागत किया।
प्राचार्य कक्ष में उच्च शिक्षा उन्नयन के संदर्भ में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
प्रो भसीन ने महाविद्यालय में कोशल संबंधित विषयों के विचार पर विमर्श किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो भट्ट के अनुसार यदि छेत्र की आवश्यकतानुसार कोशल विषय हों तो शायद विद्यार्थी अधिक संख्या में नामांकन कर पायेंगे। प्राचार्य भट्ट के साथ डॉ भसीन ने रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, भूगोल विभाग , गणित विभाग अंग्रेज़ी विभाग और पुस्तकालय का अवलोकन किया।
Edusat कक्ष में तरुण सभा के प्रतिभागियों के साथ मुलाक़ात की।
महाविद्यालय छात्र संघ द्वारा दर्जा राज्य मंत्री उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा गया।
प्राचार्य भट्ट ने डॉ भसीन को एम.एस.सी. कक्षाओं तथा एम.कॉम. कक्षाओं के संचालन के संदर्भ में विद्यार्थियों की चिंता से अवगत कराया।
इस संदर्भ में राज्यमंत्री डॉ भसीन ने अपने स्तर से शाशन तक इन समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास की बात की।
मुख्य रूप से कार्यक्रम में मौजूद लोग_
इस अवसर पर प्रो संतोष वर्मा, प्रो एन डी शुक्ल, समारोहक प्रो राकेश जोशी, डॉ अंजली वर्मा, डॉ किरण जोशी, डॉ प्रीत पाल सिंह,डॉ नवीन नैथानी,डॉ कुंवर सिंह, डॉ अनिल कुमार , डॉ त्रिभुवन ख़ाली, डॉ संगीता रावत, डॉ एस एस बलूरी, डॉ पल्लवी मिश्रा , डॉ पूरण सिंह खाती,डॉ रेखा नौटियाल और मीडिया प्रभारी डॉ राखी पंचोला उपस्थित रहे।