
The Aman Times
डोईवाला ब्यूरो_
लच्छी वाला वन क्षेत्र में हुआ अवैध शिकार, आरोपी प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार।
खबर देहरादून वन प्रभाग की लच्छी वाला रेंज से है_
लच्छीवाला रेंज वन विभाग की टीम ने आरोपी के घर में छापेमारी की कार्यवाही की गई,
इस दौरान आरोपी वीरेन्द्र सिंह निवासी बाजावाला के घर से जंगली जानवर सांभर के दो कटे हुए सिर के साथ साथ 19 किलो कच्चा मांस तथा लगभग 1 किलो पकाया हुआ मांस बरामद किया गया।
आरोपी वीरेंद्र सिंह की पत्नी पूजा देवी द्वारा भी अपना जुर्म स्वीकार कर बताया गया कि घर पर इनके द्वारा जंगली जानवर का यह मांस ₹200 किलो के हिसाब से बेचा जाता है।
इसमें इसके पति के साथ-साथ खैरी निवासी धर्मेद्र उर्फ सुम्मी भी शामिल है।
पूजा पत्नी वीरेन्द्र सिंह को उपरोक्त सामग्री सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु सक्षम अधाकरी के समक्ष पेश कर नायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
छापेमारी की भनक लगते ही अवैध शिकार में सम्मिलित दो आरोपी मौके से फरार हैं जिनको ढूंढने हेतु वन विभाग द्वारा एक टीम का गठन किया गया है जो जगह-जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
उक्त प्रकरण में निम्न कर्मियो द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही की गई।
1. इतेंद्र बर्तवाल, वन दरोगा।
2. चण्डी उनियाल, वन दरोगा
3. अंकित सिंह, वन आरक्षी
4. वपिल सिंह, वन बीट अधिकारी
5. सीमा मिश्रा, वन बीट अधिकारी
6. मीना, वन बीट अधिकारी
7. प्रदीप सिंह, उपनल कर्मी
8. दीपक सिंह, उपनल कर्मी