Blogउत्तराखंडजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीति

Chief Minister Dhami in honor of civic employees, many welfare announcements..

। निकाय कर्मचारियों के सम्मान में मुख्यमंत्री धामी, कई कल्याणकारी घोषणाएं

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

निकाय कर्मचारियों के सम्मान में मुख्यमंत्री धामी, कई कल्याणकारी घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों द्वारा व्यक्त किए गए सम्मान के प्रति आभार जताते हुए इसे प्रदेश की देवतुल्य जनता को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास में कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, वहीं नगर निकाय कर्मियों की जिम्मेदारी और भी अहम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों से ही शहरों और कस्बों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित होती हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उनके योगदान को सराहते हुए उन्होंने इसे मानवता की उत्कृष्ट मिसाल बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, जहां चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में नगर निकायों की भूमिका और भी बढ़ जाती है। राज्य सरकार कर्मचारियों के सशक्तिकरण, सुरक्षा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन करना, चारधाम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त मानदेय, वर्दी और स्नोबूट हेतु ₹2,500 की सहायता, स्वास्थ्य एवं कल्याण योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान, ₹5 लाख का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस, ईपीएफ एवं ईएसआई लाभ सुनिश्चित करना और संविदा कर्मचारियों का वेतन ₹7,500 से बढ़ाकर ₹15,000 करना शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’, ‘अमृत योजना’, ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ और ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से देश में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर प्रदेश के समग्र विकास को गति दे रही है।

 

सफाई कर्मचारियों को ‘स्वच्छता मित्र’ के रूप में सम्मानित करते हुए उनके सुरक्षा और कल्याण हेतु ‘नमस्ते योजना’ और ‘आयुष्मान भारत योजना’ जैसी पहलें भी संचालित की जा रही हैं।

 

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, मोर्चा के मुख्य संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर, सह संयोजक संतोष गौरव, नरेश वेद सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button