Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Congress’s BLA-2 training program in Doiwala, information given to workers on SIR process.

डोईवाला में कांग्रेस का BLA-2 प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, SIR प्रक्रिया की दी जानकारी.

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

डोईवाला में कांग्रेस का BLA-2 प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, SIR प्रक्रिया की दी जानकारी

डोईवाला/देहरादून से बड़ी खबर हैं _

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में BLA-2 प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष एवं BLA-1 करतार नेगी द्वारा बालाजी फार्म, गुरुद्वारा साहिब लंगर हॉल के निकट डोईवाला में किया गया।

कार्यक्रम में SIR के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक मनोज रावत तथा मास्टर ट्रेनर दिनेश चौहान ने डोईवाला कांग्रेस के BLA-2 कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी।

इस दौरान मनोज रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के वोट काटने का प्रयास कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लाखों मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया था।

वहीं डोईवाला विधानसभा के BLA-1 करतार नेगी ने बताया कि कांग्रेस संगठन ने डोईवाला विधानसभा के 191 बूथों पर भाजपा से पहले ही BLA-2 की नियुक्ति कर दी थी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी गई है और आने वाले दिनों में पूरी विधानसभा को सेक्टरों में विभाजित कर व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा।

oplus_0

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, गौरव सिंह, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, केएस राणा, ईश्वर चंद पाल, अब्दुल रज्जाक, अश्वनी बहुगुणा, सुनील थपलियाल, सुनील वर्मन, राहुल खरोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और BLA-2 सदस्य मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button