Blogउत्तराखंडएक्शनराजनीति

Chief Minister Dhami met the bereaved families and expressed his condolences

मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

चम्पावत/उत्तराखंड_

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत भ्रमण के दौरान विभिन्न शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने देशीफार्म, बनबसा स्थित श्री बलवीर कश्यप के आवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही वन विभाग की ओर से सर्पदंश पीड़ित परिवार को 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्दफार्म निवासी श्री दिनेश चन्द्र जोशी के आवास पहुंचे और उनके पुत्र स्वर्गीय नितिन जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने चन्दफार्म निवासी श्री हरीश चन्द के आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय देवेन्द्र चन्द के निधन पर भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button