Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

CM Dhami’s big message on World Tiger Day: Create a mass movement against single-use plastic.

विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन बनाएं.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

विश्व बाघ दिवस पर सीएम धामी का बड़ा संदेश: सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन बनाएं

देहरादून/उत्तराखंड _

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन” विषयक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहसिक कार्य करने और वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रभावी रोक केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता और प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि बाघ हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है। यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो बाघ भी सुरक्षित रहेंगे और प्रकृति का संतुलन भी बना रहेगा। उन्होंने चेताया कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक नदियों, मिट्टी, जल स्रोतों और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन और रीसाइक्लिंग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक कचरा न छोड़ने की अपील की। उद्योग जगत से पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग अपनाने और युवाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button