Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Chief Minister Dhami gave the mantra to the responsibilities to deliver public welfare schemes to every home.

मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों को दिया जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का मंत्र.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों को दिया जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का मंत्र

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में रविवार को दायित्वधारी (राज्यमंत्री) प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार के अंत्योदय उत्थान के संकल्प को साकार करने के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाएं तथा विकास और सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संगठन और सरकार के समन्वय के साथ जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए सभी दायित्वधारी (राज्यमंत्री) प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button