Blogउत्तराखंड

Sudden demise of Chief Constable Dinesh Singh Negi posted in Police Line Dehradun

पुलिस लाइन देहरादून में तैनात मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

पुलिस लाइन देहरादून में तैनात मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन

देहरादून पुलिस लाइन से खबर हैं_

पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया।

वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे और उनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस दुखद घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं तीन बच्चे—दो पुत्रियां और एक पुत्र—हैं। वह वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे। दिनेश सिंह नेगी को 22 दिसंबर 2025 को उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिनेश सिंह नेगी ने वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में सेवा प्रारंभ की थी। अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित कार्यकाल के दौरान उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की।

उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button