Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

19 proposals were approved in the cabinet meeting chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

️ उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऊर्जा, चिकित्सा, पर्यटन, राजस्व, अल्पसंख्यक समेत कई अहम विभागों से जुड़े बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी दी।

Oplus_16908288

कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

 

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वैच्छिक चकबंदी लागू होगी, हर जिले में 10 गांव चयनित होंगे। 75% ग्रामीणों की सहमति जरूरी होगी।

राजस्व परिषद समीक्षा अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।

सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के तहत दो नए पद सृजित होंगे।

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय का पुनर्गठन, 29 से बढ़ाकर 40 पद किए गए।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के 277 कार्मिकों को “समान कार्य, समान वेतन” का लाभ मिलेगा।

लैब टेक्नीशियन संवर्ग का पुनर्गठन, 266 मेडिकल लैब टेक्निकल ऑफिसर पद स्वीकृत।

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में 16 पदों को मंजूरी।

लघु जल विद्युत परियोजना नीति में बड़ा बदलाव, डेवलपर की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी शून्य।

अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम की नियमावली मंजूर।

पंचायत भवन निर्माण सहायता 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख।

फॉरेंसिक साइंस में 15 नए पद सृजित।

यात्रा व्यवसाय पंजीकरण नियमावली में संशोधन।

होम स्टे की सीमा 6 से बढ़ाकर 8 कमरे की गई।

यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल में अब बाहरी व्यक्ति भी निदेशक बन सकेगा।

कैबिनेट बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, राम सिंह कैड़ा, भारत सिंह चौधरी समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button