
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
डोईवाला में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर रहे छह लोग गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
डोईवाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत डोईवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति भंग करने वाले छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलीवाला, डोईवाला में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया है और वे आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र होकर झगड़ा करने लगे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने मौके से छह व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में दिलशाद (35 वर्ष), मेहताब अली (32 वर्ष), इरशाद अली (31 वर्ष), अमजद अली (45 वर्ष), जावेद अली (30 वर्ष) तथा आलम मसूद (29 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम तेलीवाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून के निवासी हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।यह पोर्टल/वेब न्यूज के रूप में प्रकाशित की जा सकती है।



