Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलन

Special programs will be organized in Uttarakhand on the historic tenure of Prime Minister Modi, CM Dhami gave instructions.

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर उत्तराखंड में होंगे विशेष कार्यक्रम, सीएम धामी ने दिए निर्देश

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर उत्तराखंड में होंगे विशेष कार्यक्रम, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून/उत्तराखंड_

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर राज्यभर में जनसंपर्क, जनजागरूकता एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के व्यापक आयोजन के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 12 से 14 जून तक प्रदेशभर में अचीवमेंट एग्जीबिशन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन प्रदर्शनों में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोगों को विकास यात्रा की समग्र जानकारी मिल सके।

उन्होंने प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने 12 जून को सभी जनपदों में जिला स्तरीय प्रेस वार्ताएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। इन प्रेस वार्ताओं में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाएगी।

सीएम धामी ने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विस्तृत एवं तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे सरल और जनोपयोगी स्वरूप में तैयार कर विभिन्न माध्यमों से जनता तक पहुंचाया जाए।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनहित और विकास के संकल्पों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button