Blogउत्तराखंडराजनीति

CM Dhami inaugurated the newly constructed bridge in Chorgaliya

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री, चोर गलिया में पुल का किया लोकार्पण.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

सीएम धामी ने चोरगलिया में ₹9.93 करोड़ की लागत से बने 120 मीटर पुल का किया लोकार्पण

 

नैनीताल/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, दायित्वधारियों, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा क्षेत्र की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

 

₹9.93 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण

 

इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹993 लाख (₹9.93 करोड़) की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया।

बरसात के मौसम में शेर नाला के उफान पर आने के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाला उफान पर आने के दौरान मार्ग बाधित होने से स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।

नवनिर्मित पुल से अब क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है। पुल के निर्माण पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button