Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीतिराष्ट्रीय

Development of IMC Khurpiya will get new momentum, target to complete trunk infrastructure within two years in December.

IMC खुरपिया के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, दिसंबर दो साल के भीतर ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

IMC खुरपिया के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।

बैठक में देश में औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति, समयबद्ध क्रियान्वयन और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में उत्तराखंड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), खुरपिया की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार IMC खुरपिया को प्रदेश के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

1,002 एकड़ भूमि परियोजना के अधीन

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए निर्धारित 1,002 एकड़ भूमि पूरी तरह NUITL के अधीन है और वर्तमान में परियोजना स्थल पर किसी प्रकार की बाधा नहीं है। इससे निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ाने का आधार तैयार हो चुका है।

उन्होंने बताया कि IMC खुरपिया के विकास के लिए EPC अनुबंध 20 मार्च 2026 को निष्पादित किया जा चुका है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। परियोजना के तहत 24.1 किलोमीटर Right of Way (ROW) क्लियर कर EPC ठेकेदार को उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके बाद सड़क निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से चल रहे हैं।

 

नागला-किच्छा SH-44 का होगा फोरलेन

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नागला-किच्छा SH-44 के लगभग 10.7 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन किए जाने के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। यह मार्ग IMC खुरपिया को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

400/220 केवी उपकेंद्र निर्माण पर भी जोर

 

परियोजना के लिए निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए PITCUL द्वारा 400/220 केवी उपकेंद्र के समयबद्ध निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही और समन्वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क एवं विद्युत कनेक्टिविटी IMC खुरपिया में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी।

 

दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि IMC खुरपिया के ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों को दिसंबर 2028 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के प्रत्येक चरण की निरंतर निगरानी, विभागों के बीच प्रभावी समन्वय तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने भारत सरकार तथा NICDIT/NICDC द्वारा गठित SPV से परियोजना को निर्धारित समयसीमा में धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय की अपेक्षा भी व्यक्त की।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि IMC खुरपिया आने वाले समय में उत्तराखंड में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से इसे आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और निवेश-अनुकूल औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

 

इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button