
The Aman Times
देहरादून/डोईवाला_
डोईवाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
पकड़े बैटरी चोर।
चोरी की बैटरियां भी हुई बरामद।
डोईवाला के खता गांव में ट्रैक्टरों से चुराई थी आरोपियों ने बैटरी।
*डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे बैटरी चोरी की घटना का किया अनावरण*
*अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 03 बैटरी शत-प्रतिशत बरामद*
देहरादून के डोईवाला से खबर हैं_
कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 26.11.2025 को श्री अमित सैनी पुत्र श्री रणधीर सिंह सैनी निवासी वार्ड नं0-14 खत्ता घिस्सरपडी डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के ट्रैक्टर संख्या-UK07CB7910 से बैटरी चोरी कर ली गयी है तथा वादी के पडोसियो सौरभ पाल व राहुल निवासीगण वार्ड न0 14 खत्ता,डोईवाला, देहरादून के वाहनो की भी बैटरी चोरी की गयी है । शिकायतकर्ता के प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला मु0अ0सं0–306/2025 धारा- 305A बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह* के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु कोतवाली डोईवाला पर व0उ0नि0 डोईवाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 27.11.2025 को धर्मुचक/छदम्मीवाला तिराहा से अभियुक्तगण 1- मौ0 साहिल 02- रियासत अली उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी की गयी 03 अदद बैटरी शत-प्रतिशत बरामद कर अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार कर उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया, अभियुक्तगण को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त साहिल उपरोक्त पिछले डेढ वर्ष से ओमान मे रहकर नौकरी कर रहा था तथा विगत 02.11.2025 को ओमान से वापस आया था तथा अभियुक्त पूर्व मे भी कोतवाली डोईवाला पर पंजीकृत अभियोगो मे जेल मे निरूद्ध रह चुका है । उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण नशा करने के आदी है तथा अभियुक्तो द्वारा अपनी नशा की लत चलते उक्त बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
*विवरण अभियुक्त*
=================
1- मौ0 साहिल पुत्र रियात अली निवासी नियामवाला कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र- 28 वर्ष
2- रियासत अली पुत्र शराफत अली निवासी नियामवाला कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र- 23 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*
=================
01- मु0अ0सं0–306/2025 धारा- 305A/317(2)/3(5) बीएनएस बनाम अभियुक्त साहिल व रियासत अली
02- मु0अ0स0- 227/2020 धारा- 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस बनाम अभियुक्त साहिल
03- मु0अ0स0 52/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त साहिल
*बरामदगी का विवरण*
=================
01- काली/सफेद रंग की AMARON बैटरी – 01
02- काले रंग की AMARON बैटरी – 01
03- लाल रंग की EXIDE DRIVE की टूटी बैटरी – 01
(अनुमानित कीमत 24000/- रूपये)
_*पुलिस टीम*_
============
01- व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार
02- उ0नि0 श्री सुनील नेगी
03- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
04- कानि0 सत्यवीर सिंह
05- कानि0 अजय कुमार



