Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

CM Dhami’s conversation with students at Doon University.

दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का छात्रों से संवाद, पलायन, रोजगार और ट्रैफिक जाम पर पूछे सवाल.

The Aman Times

  1. उत्तराखंड ब्यूरो _

दून विश्वविद्यालय में सीएम धामी का छात्रों से संवाद, पलायन, रोजगार और ट्रैफिक जाम पर पूछे सवाल

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान-तकनीक एवं AI के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं और देहरादून में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किए।

पलायन और रोजगार से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और सौर स्वरोजगार योजना के साथ पर्यटन, उद्योग एवं फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस है।

उच्च शिक्षा और साइंस सिटी पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इससे विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर विकसित होने के साथ युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

AI और तकनीक के दौर में ‘फ्यूचर रेडी’ बनने की अपील

 

विज्ञान, तकनीक और AI से रोजगार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार के स्वरूप में परिवर्तन हो रहा है और नई संभावनाएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने युवाओं से बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने और ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आधुनिक कौशल और नई तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

लिवेटेड रोड से जाम की समस्या के समाधान की उम्मीद

 

देहरादून की यातायात समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button