Blogउत्तराखंडएक्शनएक्सीडेंटदेश

Pipalkoti Tunnel accident: CM Dhami reached the spot amid extremely bad weather.

पीपलकोटी टनल हादसा: बेहद खराब मौसम के बीच मौके पर पहुंचे CM धामी.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

पीपलकोटी टनल हादसा: बेहद खराब मौसम के बीच मौके पर पहुंचे CM धामी

चमोली/उत्तराखंड _

पीपलकोटी में टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद खराब मौसम के बीच मौके पर पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई।

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, चमोली विधायक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेस्क्यू अभियान में सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।

 

The Aman Times | चमोली

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button